Site icon Statemedia24

आस्था का सागर उमड़ा..वासंतिक नवरात्रि की महानवमी व राम जन्मोत्सव पर श्रद्धा का अद्भुत दृश्य

सफीपुर उन्नाव -: वासंतिक नवरात्रि की महानवमी एवं प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर एवं क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर एवं आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अपने एवं अपने परिवार समेत क्षेत्र के कल्याण की कामना की।

सफीपुर नगर की अधिष्ठात्री मां शंकरी देवी मंदिर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। रिमझिम बारिश भी श्रद्धालुओं की आस्था को डिगा न सकी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुंडन संस्कार, कर्ण छेदन एवं गोद भराई जैसी धार्मिक एवं मांगलिक रस्में भी संपन्न कराईं।

मां शंकरी देवी मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आचार्य गुड्डू त्रिवेदी द्वारा समिति के संरक्षक विधायक बंबालाल दिवाकर, पदाधिकारियों एवं भक्तों की उपस्थिति में विधि-विधान से हवन-यज्ञ सम्पन्न कराया गया तथा क्षेत्र के लोकमंगल की कामना की गई। इसके पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य महाआरती रही, जिसमें विधायक बंबालाल दिवाकर एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र देवांग बाजपेई की उपस्थिति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के माध्यम से मां शंकरी देवी के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ, हनुमान जी एवं ब्रह्मदेव जी की स्तुति की गई।

रात्रिकालीन बेला में सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी सुनील चौरसिया द्वारा मातारानी के भव्य जगराते का आयोजन किया गया।

सजे-धजे दरबार में विधायक बंबालाल दिवाकर एवं नगर पंचायत अध्यक्षा के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सौरभ बाजपेई “राजा बेटा” ने संयुक्त रूप से मां ज्वाला देवी की ज्योति प्रज्वलित की।

जी.एस. जागरण पार्टी के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों में श्रद्धालु रातभर लीन रहे और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक मंडल एवं सेवा समिति के वीरेंद्र मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह राम नरेश सिंह चौहान, विष्णु पाल सिंह सेंगर, अवधेश सिंह फौजी, उत्तम निषाद, ओम प्रकाश द्विवेदी, नीरज सैनी, सभासद अभिनव शर्मा, तनय अवस्थी, अमर नाथ पांडेय, अमित कुशवाहा, देवकी नंदन सैनी, आशीष कनौजिया, सत्यम पाल,सौरभ तिवारी,गौरव तिवारी”सोनू “अनिल तिवारी, अज्जू तिवारी, राजू चौहान, मलखान सिंह,अनुराग तिवारी सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वहीं क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर गांव में विराजमान मां हिंगलाज देवी मंदिर, पंडा खेड़ा में मां मंशा रानी मंदिर,अतहा गांव में मां चंद्रिका देवी,देवगनमऊ गांव में मां काली जी मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों एवम ठाकुर द्वारा पर श्रद्धा एवम भक्ति के उल्लास में सराबोर रहे।

Exit mobile version