Site icon Statemedia24

77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मे भव्य समारोह, दर्शक देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर

Happy Republic Day : कानपुर पुलिस लाइन में 77 वे गणतंत्र दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन कमिश्नरेट कानपुर नगर पुलिस लाइन मे आयोजित हुए कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ साथ राष्ट्रभक्ति की भावनाओं ने समा बांध दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा परेड का निरीक्षण कर मान-प्रणाम ग्रहण किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

समारोह के अंतर्गत पुलिस कर्मियों द्वारा साइबर अपराध एवं अन्य सामाजिक विषयों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

साथ ही, स्कूली बच्चों की खेलकूद गतिविधियों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को ऊर्जा, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया।

Exit mobile version