Site icon Statemedia24

क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष के घरपर हुआ बम से हमला, घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद

गौरव कुशवाहा: कानपुर मे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भदौरिया के बर्रा थाना अंतर्गत स्थित आवास पर तीन नकाबपोश युवकों ने बमबाजी कर दी और फरार हो गए। आरोपी युवकों ने ये हमला तब किया जब मनोज भदौरिया काम से अपने घर लौट आए थे जिसका मतलब है कि हो ना हो आरोपियों ने इनकी पहले से रेकी की थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद कानपुर पुलिस ऐक्टिव हो गई और मौके से फोरेंसिक समेत अन्य साक्ष्य जुटाए गए है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बदमाशों ने महज कुछ सेकेंड के भीतर 4 बम घर की ओर फेंके और इसके बाद सफेद रंग की अल्टो कार में बैठकर बड़े आराम से मौके से फरार हो गए। आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे को कपड़े से ढक रखा था तो वही गाड़ी की नंबर प्लेट पर कालिख भी पोती हुई थी।

वही मनोज भदौरिया का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है हो सकता है उनके संगठन चलाने से लोगों की मदद करने से किसी को दिक्कत हो उसी ने ये हमला करवाया होगा।

घटना के संबंध में बर्रा इंस्पेक्टर रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा।

Exit mobile version