ABKM News : कानपुर मे अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की बीते दिनों हुई प्रदेश स्तर की बैठक मे सर्व सम्मति से निर्वाचित किये गए प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सिंह कुशवाहा एवं जिलाध्यक्ष कानपुर बनाये गए अरुण कुशवाहा जी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बर्रा बाईपास के पारस गार्डन में किया गया जहा प्रदेश के कई जिलो से आये लोगो ने अपनी बात कही और अध्यक्षों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
कार्यक्रम स्थल को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी सजावट से आकर्षक रूप दिया गया था। मंच पर उपस्थित पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया। इस दौरान “समाज की एकता—हमारी ताकत” जैसे नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा।
समाज के उत्थान पर दिया जोर
अपने संबोधन में दिनेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को शिक्षित, संगठित और सशक्त बनाना है। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालने का आह्वान किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के अधिकार, सम्मान और भागीदारी के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। संगठन को गांव-गांव और जिले-जिले तक मजबूत करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी समय के प्रदेश युवाओं का गठन, सौरभ सिंह कुशवाहा को एवं जिलाध्यक्ष कानपुर का गठन आदित्य कुशवाहा “नगेन्द्र भाई” को सौंपा।

वरिष्ठ नेताओं ने जताया विश्वास।
मंच पर मौजूद वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व में महासभा नई ऊंचाइयों को छुएगी। वक्ताओं ने कहा कि दिनेश सिंह कुशवाहा के अनुभव और सक्रियता से संगठन को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण कुशवाहा और गोविंद कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समाज की एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया गया। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्यरूप से दिनेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा
अरुण कुशवाहा कन्नौज वाले सर काकादेव कानपुर नगर
जिलाध्यक्ष कानपुर नगर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ,सौरभ कुशवाहा प्रदेश महासचिव अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा,रंजीत सिंह कुशवाहा जिलाध्यक्ष उन्नाव गीतेश कुशवाहा जिलाध्यक्ष कन्नौज, जे पी कुशवाहा,अंकित मौर्य ,अंकित कुशवाहा,प्रशांत मौर्य,प्रदीप कुशवाहा दीपू, लकी कुशवाहा,पंकज कुशवाहा समेत करीब 2 हजार से ज्यादा लोग उपस्थित रहे, जिनमें उ.प्र. के विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। समाज के सम्मान और एकता का यह आयोजन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
























