आगरा में UPRSSA स्टेट रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता सफल, 350 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Agra UPRSSA State Roller Skating Competition news
Agra UPRSSA State Roller Skating Competition

दिवाकर कुशवाहा,आगरा: उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग एसोसिएशन (UPRSSA) के तत्वावधान में आयोजित UPRSSA स्टेट रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मेजर ध्यानचंद स्टेडियम, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, छलेसर कैंपस, आगरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए करीब 350 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

Agra UPRSSA State Roller Skating Competition

प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-6 से लेकर 16 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिर्राज सिंह कुशवाहा (निवर्तमान जिलाध्यक्ष) रहे। विशिष्ट अतिथियों में अखिलेश चंद सक्सेना (खेल निदेशक, डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा),सौरभ बालूनी (निदेशक, बालूनी पब्लिक स्कूल यूनिट-3, शास्त्रीपुरम)एवं महेंद्र जी उपस्थित रहे।

Agra UPRSSA State Roller Skating Competition

कुश स्केट यूनिवर्स के निदेशक कैलाश चंद कुशवाहा एवं नवीन कुशवाहा की विशेष उपस्थिति रही। आयोजन समिति में मोहित कुशवाह (सचिव), गजेंद्र सिंह (उपाध्यक्ष), ध्रुव पाठक (उप-सचिव), नवीन कुशवाह (कोषाध्यक्ष) के साथ आशीष कुशवाह, गोपाल कुलश्रेष्ठ एवं प्रशांत सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रोलर स्केटिंग जैसे खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे आयोजनों से प्रदेश को नई खेल प्रतिभाएं मिलती हैं। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में रोलर स्केटिंग को प्रोत्साहित करना और उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करना रहा।