Ajeet Pawar : महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और डिप्टी CM अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन,दौड़ी शोक की लहर

बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे, अजित पवार का निजी विमान मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भर रहा था। लैंडिंग के समय विमान रनवे पर संतुलन खो बैठा

Ajeet Pawar News : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्वयंसेवक कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष अजित अनंतराव पवार (Ajeet Pawar) का आज सुबह एक विमान दुर्घटना में दु:खद निधन हो गया है। यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ, जब उनका चार्टर्ड विमान आपातकालीन लैंडिंग का प्रयास कर रहा था। लेकिन वो उतरने में सफल नही हुआ और दुर्घटना का शिकार हो गया। DGCA के अधिकारियों ने पुष्टि कर दी है कि विमान में सवार सभी लोग इस दुर्घटना में मारे गए है।

Ajeet Pawar Death

बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे, अजित पवार का निजी विमान मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भर रहा था। लैंडिंग के समय विमान रनवे पर संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, विमान में कुल 5–6 लोग सवार थे, जिनमें अजित पवार उनके सुरक्षा अधिकारी, सहायक और क्रू सदस्य शामिल थे विमान हादसे मे सभी की मौत हो गई है।

अजित पवार (Ajeet Pawar) के अचानक निधन से महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजनीति में गहरा शोक छा गया है। कई वरिष्ठ नेताओं ने दुःख जताया है और प्रशासनिक स्तर पर हादसे की गहन जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए मलबे और ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है।

अजित अनंतराव पवार 66 वर्ष के थे और वे महाराष्ट्र के राजनीतिक परिदृश्य के एक प्रमुख चेहरे रहे। उन्होंने छह बार उपमुख्यमंत्री का पद संभाला तथा राज्य सरकारों में वित्त, उद्योग और अन्य विभागों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन से NCP और राज्य की राजनीति पर गहरा झटका लगा है।

बारामती सहित महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में उनके समर्थकों और नागरिकों ने मृत्यु पर हृदयप्रद शोक व्यक्त किया। केंद्रीय और राज्य दोनों सरकारों के वरिष्ठ नेताओं ने घटनास्थल से आगे की जानकारी लेने की कोशिश की है।