Site icon Statemedia24

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश

लखनऊ। दिनांक 6 मार्च:  अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा ने आज रश्मि खंड, शारदानगर, लखनऊ स्थित समाज के वरिष्ठ नेता नीरज कुशवाहा (आर्किटेक्ट एवं अर्बन प्लानर, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश) की अध्यक्षता में भव्य होली मिलन समारोह एवं सामाजिक बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश सिंह कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे तथा संगठन की मजबूती पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नीरज कुशवाहा (आर्किटेक्ट एवं अर्बन प्लानर) ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए संगठित रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और संगठन के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। वहीं उपस्थित वक्ताओं ने भी समाज की एकता और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण रहा, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से दिनेश सिंह कुशवाहा (प्रदेश अध्यक्ष), विजय कुशवाहा (प्रदेश महासचिव), उमेश सिंह कुशवाहा (प्रदेश उपाध्यक्ष), सौरभ सिंह कुशवाहा (प्रदेश कार्यालय प्रभारी), राम गोपाल कुशवाहा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य), बांके लाल कुशवाहा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), गीतेश कुशवाहा (जिलाध्यक्ष कन्नौज), अरुण कुशवाहा (जिलाध्यक्ष कानपुर नगर), गोविंद कुशवाहा (जिला महामंत्री कानपुर नगर), श्यामेश कुशवाहा (जिला मीडिया प्रभारी कानपुर नगर), आनंद मौर्य (जिला महासचिव लखनऊ), काली चरण कुशवाहा (जिला महासचिव महोबा) एवं आलोक कुशवाहा (लखनऊ) सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version