Anil mishra gwalior: बाबा साहेब का अपमान करने के मामले में अनिल मिश्रा साथियों समेत भेजे गए जेल

Anil mishra gwalior news : बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के इरादे से उनकी तस्वीर को जलाकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने बाबा साहेब के मानने वाले लोगों के साथ साथ बसपा और चंद्रशेखर आजाद की ग्वालियर आने की धमकी के बाद बड़ी कार्यवाही की है।

अधिवक्ता अनिल मिश्रा Anil Mishra  समेत कई अन्य पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अनिल मिश्रा समेत अन्य 3 साथियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर आज ग्वालियर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

अनिल मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ ग्वालियर एसपी कार्यालय के बाहर बगैर अनुमति प्रदर्शन किया था और वहां बाबा साहेब की तस्वीर जलाकर उनका अपमान किया गया था जिसके बाद तमाम दलित संगठन इस बात से बेहद आहत थे और सोशल मीडिया पर लगातार दलित बनाम सवर्ण मामला बनता चला जा रहा था।

Anil Mishra gwalior news

एमपी हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अनिल मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है इसी मामले में 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दलित संगठन पुलिस की इस कार्यवाही से संतुष्ट नही दिख रहे है वो चाहते है कि ऐसे लोगो पर NSA के तहत कार्यवाही की जाए।

ग्वालियर पुलिस ने सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ और अपमानजनक टिप्पणियां करने से बचने की सलाह देते हुए कार्यवाही की जाएगी ये भी कहा है।