कानपुर दक्षिण मे चेन स्नैचर्स से जनता परेशान,बुजुर्ग को बनाया निशाना

गौरव कुशवाहा। कानपुर दक्षिण के यशोदा नगर क्षेत्र मे शाम करीब 4 बजे घर के बाहर अपनी गाड़ी साफ कर रहे बुजुर्ग को चेन स्नैचर्स ने निशाना बनाकर उनके साथ चेन लूट की घटना को अंजाम दे डाला।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक लुटेरों ने बुजुर्ग मृदुल सिंह को निशाना बनाकर सोने की चेन तोड़ ली और भाग गए। अब इस पूरे मामले पर उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नौबस्ता बहादुर सिंह बुजुर्ग के आवास पहुंचे और कार्यवाही का आश्वासन दिया। मामले के शीघ्र अनावरण हेतु दंपत्ति के बयान के आधार पर तुरंत पुलिस की टीम गठित कर दी गई है साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

क्षेत्रीय लोगो में इस तरह की घटानाओं से रोष व्याप्त है लोगो ने मीडिया के माध्यम से पुलिस द्वारा गश्त बढ़ाने और तेज कार्यवाही की मांग की है जिससे बदमाशों में भय व्याप्त हो और इस तरह की घटनाए कम हो सके।