कानपुर:नीरज शर्मा ने अपने बेटे वर्षिता उर्फ हर्ष शर्मा को कानपुर के मंझावन गांव की किन्नर गुरु पूजा किन्नर को केवल और केवल नाचने गाने के लिए सौंपा था। लेकिन चकेरी की किन्नर मंडली से रोली गुड़िया,ऋषि शुक्ला और पल्लवी ने उसे पूजा गुरु से ज्यादा पैसे देने की बात कहकर बहला लिया और अपने साथ रख लिया कुछ दिन सब ठीक चला लेकिन अब आरोप है कि उन्होंने वर्षिता उर्फ हर्ष शर्मा पर जबरन लिंग परिवर्तन कर किन्नर बनने का दबाव बनाया और नहीं मानने कर उसे भूखा प्यासा कमरे में बंद कर दिया साथ ही मारपीट तक की।
इस सबके बाद किसी तरह युवक उस मंडली से बच निकला और फिर से पूजा गुरु के पास आकर पूरी बात बताई जिसके बाद किन्नरों के नियम के मुताबिक एक गुरु के पास से दूसरे गुरु के पास जाने पर हर्जाने स्वरूप 11 हजार रुपए देकर बात को खत्म कर दिया लेकिन बात तब और बिगड़ गई जब युवक ने बताया कि रोली गुड़िया और उनके साथियों ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए है और अब फिर से उसपर वापस आने का दबाव बना रहे।
कानपुर मे वर्षिता उर्फ हर्ष शर्मा को जबरन लिंग परिवर्तन करवा किन्नर बनाने का मामला!
नाचने वाले युवक को पैसे का लालच देकर मंडली मे शामिल करने वाली किन्नर रोली,गुड़िया और अन्य ने जबरन किन्नर बनाने का प्रयास किया नही मानने पर कमरे में बंद कर दिया भूखा प्यासा रखा पिटाई की!
अब… pic.twitter.com/ppakdrr8SE
— Gaurav kushwaha Journalist (@upwalegaurav) December 12, 2025
नही मानने पर वीडियो वायरल करने और उसके वर्तमान गुरु और माता पिता पर मुकदमे दर्ज करवाने की धमकी तक देते है। गुरुवार शाम पूजा किन्नर और मंडली के साथ पहुंचे युवक ने बिधनू थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी है मामले पर इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामला चकेरी थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है लेकिन फिर भी मामले की गंभीरता सुनिश्चित करते हुए हम पूरी कार्यवाही करेंगे।
पूजा किन्नर ने आरोप लगाते हुए बताया कि रोली गुड़िया,ऋषि शुक्ला, पल्लवी की मंडली चोर किन्नर है ये उन इलाकों में भी चली जाती है जो इनके नही है और उत्पात मचाकर पैसे वसूलना इनका काम है। बच्चा अच्छा नाचता गाता है इसलिए उसे बहलाकर लालच देकर अपने साथ रख लिया जबकि उसके माता पिता ने बच्चा उन्हें सौंपा है अब उसपर अत्याचार हुआ है इसलिए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
























