SP MLA Pooja Pal: समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायिका पूजा पाल एक बार फिर चर्चा में हैं। कौशांबी जनपद की चायल विधानसभा सीट से विधायिका पूजा पाल ने हाल ही में जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की तब उन्होंने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
सपा से निष्काशित विधायक पूजा पाल ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात के दौरान पैर छूकर DCM का आशीर्वाद लिया। केशव मौर्य को उन्होंने अपना गार्जियन बताया।
अगला चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये निर्णय पार्टी लेगी। कयास लगाए जा रहे है कि यूपी प्रदेश अध्यक्ष के ऐलान… pic.twitter.com/tFl057weG9
— Gaurav kushwaha Journalist (@upwalegaurav) December 6, 2025
पूजा पाल का पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसके बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि केशव मौर्य जी उनके गार्जियन जैसे है। तो वही भाजपा में शामिल होने और चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने भाजपा नेताओं की तरह ही जवाब देते हुए कहा कि ये पार्टी तय करेगी हालांकि आधिकारिक रूप से भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर वो जवाब देने से बचती नजर आई।
वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में शुरू हुई सुगबुगाहट ये बताने लगी कि पूजा पाल शुरू से ही केशव मौर्य के संपर्क में है और उन्हीं की वजह से या कहने पर उन्होंने सपा को आईना दिखाया है अब जब वो सपा से बाहर हो गई है तब केशव मौर्य फिर से उनके लिए एक मात्र सहारा है माना जा रहा है कि निष्काशित विधायक पूजा पाल भाजपा ज्वाइन करने के लिए उन्हीं के आदेश का इंतजार कर रही है।
























