वसूलीबाज पत्रकारों के सिंडिकेट से परेशान अस्पताल संचालक, पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

कानपुर पुलिस ने शहर को वसूलीबाज पत्रकारो से बचाने के लिए कई ऑपरेशन चलाए जो काफी हद तक कारगर भी रहे लेकिन अब एक बार फिर से वसूलीबाज पत्रकारों की टोली अपने काम पर लग गई है और ये लोग चुन चुनकर लोगों को निशाना बना रहे है।

सेन थाना अंतर्गत जगन्नाथ अस्पताल का संचालक करने वाले सौरभ वर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर पुलिस आयुक्त से कार्यवाही की मांग की है साथ ही उन्होंने सभी साक्ष्यों के साथ संबंधित पुलिस थाने में शिकायती पत्र भी दिया है।

संचालक का कहना है की अभी अस्पताल खुले कुछ ही दिन हुए है उन्होंने कर्ज लेकर अस्पताल चालू किया है सारी फॉर्मेलिटी पूरी करवा रहे है कई बार इन लोगों को पैसा दे चुके है लेकिन ये बार बार पैसा मांगते है जिसे वो मानसिक तनाव की स्थिति से जूझ रहे है।

अस्पताल संचालक इन पत्रकारों की वसूली से इतना तंग हो गया कि उसने वीडियो जारी कर मनोज कुमार शुक्ला, मुकेश यादव समेत मनीष गुप्ता पर जबरन वसूली के आरोप लगाए है उनका कहना है कि अपनी तरफ से ही विज्ञापन की बात कहकर कोई 11 हजार मांग रहा कोई 2 हजार कोई 3 हजार वो इन सबको कई बार पैसे दे चुके है लेकिन उसके बाद भी उनसे वसूली की जा रही है,पैसे देने में असमर्थता जताते है तब वो खबर चलाने की धमकी देते है।

इसे वो परेशान हो गए है और मानसिक पीड़ा झेल रहे है। उन्होंने पुलिस आयुक्त से इन वसूलीबाज पत्रकारो के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है साथ ही सारी काल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट पुलिस की सौंप दी गई है।