छत्तीसगढ़: देशभर से आजकल आए दिन हनी ट्रैप ब्लैकमेलिंग के सैकड़ों मामले सामने आ रहे है। अभी उत्तरप्रदेश के जालौन वाले इंस्पेक्टर के सुसाइड के बाद प्रेमिका महिला सिपाही को जेल गए दो ही दिन हुए थे कि एक महिला डीएसपी का मामला सुर्खियों मे है।
छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा मे तैनात डीएसपी कल्पना वर्मा से व्यापारी दीपक टंडन की काम के सिलसिले मे 2021 में मुलाकात हुई थी जिसके बाद दोनों में नजदीकिया बढ़ी और मामला प्रेम प्रसंग तक पहुंचा गया। व्यापारी का आरोप है कि उसने इस दौरान DSP कल्पना वर्मा पर करीब 2.5 करोड़ रुपए तक खर्च कर दिए इस खर्च मे हीरे की अंगूठी के साथ साथ भाई के नाम करवाई गई 30 लाख की होटल लैंड भी शामिल है।

लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो पूरा मामला यहां भी नही बिगड़ा था क्योंकि दीपक टंडन का काम प्रॉपर्टी की फील्ड से जुड़ा हुआ था और वो डीएसपी कल्पना वर्मा के नाम का इस्तेमाल कर कई प्रॉपर्टीज का काम आसानी से कर रहे थे। इस मामले पर बात तब बिगड़ी जब डीएसपी ने उनसे शादी करने का दबाव बनाया और पत्नी को तलाक देने की बात कही।

इसपर इंकार के बाद से प्यार मे इंतकाम का सफर शुरू हुआ और फिर डीएसपी ने दीपक को डराने के लिए उसपर एक फर्जी केस रजिस्टर करवा दिया। जिसके बाद बात बिगड़ गई और अब व्यापारी ने भी डीएसपी के खिलाफ चैट्स और सबूतों के आधार पर केस दर्ज करवाया है।
यहां एक बात समझने वाली है कि गिफ्ट्स जोर जबरजस्ती से नही दिए जाते और चैट्स में कही भी DSP ने डराने धमकाने वाली बात नही लिखी है वो अलग बात है कि डीएसपी ने पैसे लिए लेकिन वो व्यापारी से शादी भी करना चाहती थी यानी प्यार मे थी फिलहाल इस मामले पर जांच जारी है डीएसपी ने पूरे मामले पर कहा है कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है।
























