भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रही है साध्वी निरंजन ज्योती.?

बिहार चुनाव मे बंपर जीत के बाद अब उत्तरप्रदेश मे होने जा रहे विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अभी से तैयारी कर रही है। लेकिन उसके सामने अबतक उत्तरप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष की चुनौती बनी हुई है कारण है कि यूपी प्रदेश अध्यक्ष ही उत्तरप्रदेश में चुनाव की दशा और दिशा तय करेगा।

हाल ही मे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद यूपी भाजपा अध्यक्ष को लेकर साध्वी निरंजन ज्योति का नाम जोरो से चर्चा मे है। हालांकि इस रेस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,धर्मपाल सिंह,रामशंकर कठेरिया,स्वतंत्र देव सिंह से लेकर दिनेश शर्मा तक के नाम लिए जा रहे है।

सुगबुगाहट है कि अब यूपी भाजपा भाजपा अध्यक्ष का ऐलान किसी भी दिन हो सकता है। बिहार चुनाव मे भाजपा नेतृत्व ने साध्वी निरंजन ज्योति को सह पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। वो भाजपा सरकार मे मंत्री भी रह चुकी है अति पिछड़े समाज से आती है और हिंदू नेता की छवि रखती है। इन सब आंकड़ों को देखते हुए जेपी नड्डा के साथ तस्वीरों के राजनीतिक ताप को दिल्ली से लेकर लखनऊ तक महसूस किया जा रहा है।