Kanpur News : थाने से 50 मीटर दूर भाजपा जिला मंत्री पर जानलेवा हमला,CCTV खंगाल रही पुलिस

arya kushwaha

गौरव कुशवाहा: कानपुर के बिधनू थाना अंतर्गत भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री पर बीते दिन थाने से 50 मीटर की दूरी पर हमला हो गया और पुलिसकर्मी नदारद रहे। सूचना के करीब आधा घंटे बाद मौके पर पहुंची फोर्स के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।

मूसानगर के रहने वाले प्रवण कुशवाहा उर्फ़ आर्या कुशवाहा भाजपा ओबीसी मोर्चा से जिला मंत्री है वो बीते दिन कानपुर से सामान लेकर अपनी नई बोलेरो गाड़ी से घर की तरफ आ रहे थे कि रमईपुर के पास जाम में फंस गए इसी दौरान पीछे से कुछ लड़के आए और गाड़ी के बोनट पर हाथ पटककर गाड़ी किनारे लगाने को कहने लगे आर्या बताते है कि इस दौरान जाम खुला ही था कि उन्होंने गाड़ी थोड़ी आगे बढ़ा दी और इसी के बाद गुस्साए लड़कों ने गाड़ी से उनको नीचे उतारकर हाथापाई करने का प्रयास किया।

bolero kanpur

चौराहे पर खड़े पुलिसकर्मियों को जब इस घटना की जानकारी दी गई तो आरोपी भाग निकले लेकिन जैसे ही पीड़ित पदाधिकारी थाने के करीब पहुंचे और गाड़ी किनारे लगाकर थाने को जाने लगे वैसे ही 5 से 10 बाईकों से आए लड़कों ने उनकी गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया उनके दोस्त को पीटने लगे वो भी हाथापाई का शिकार हो गए किसी मौके से भागकर खुद को सुरक्षित किया ये सब थाने से 50 मीटर दूर होता रहा लेकिन आधे घंटे तक कोई पुलिस नहीं आई,पीड़ित भाजपा नेता ने बताया की सोसल मिडिया के माध्यम से उसने मारपीट में शामिल ऋषभ ठाकुर,रवि चंदेल,हैपी ठाकुर,हर्षित की पहचान कर ली है अन्य को सामने लाने पर पहचान लेगा।

पीड़ित पदाधिकारी ने अपने साथ हुई घटना की सूचना अपने पदाधिकारियों समेत थाना पुलिस पर दी जिसके बाद देर रात मामले पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने मामले पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है साथ ही इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है।