Kanpur News :शहर के सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत अस्पताल संचालक ने यूट्यूबर समेत कथित पत्रकारो पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपियों ने गलत खबरें चलाकर अस्पताल बंद कराने का डर दिखाकर रंगदारी की मांग की। हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के खाड़ेपुर कॉलोनी में रहने वाले सौरभ वर्मा अस्पताल संचालक हैं। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के द्विवेदी नगर में उनका जगन्नाथ हॉस्पिटल है, जिसपर अभी काम ही चल रहा है।
संचालक सौरभ का आरोप है कि ईपेपर चलाने वाला कथित पत्रकार मनोज शुक्ला,यूट्यूबर मुकेश यादव और मनीष गुप्ता गलत और झूठी खबरें चलाकर अस्पताल बंद कराने का डर दिखाते हैं और रंगदारी की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन दो दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद आरोपियों ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। प्रताड़ित होकर उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। उनके निर्देश पर आरोपित तीनों यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
Related Post : वसूलीबाज पत्रकारों के सिंडिकेट से परेशान अस्पताल संचालक, पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि रंगदारी मांगने और धमकाने की धाराओं में पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
























