रजत शर्मा/कानपुर : कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत स्वरूप नगर थाना परिसर में साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को त्वरित राहत देने के उद्देश्य से साइबर हेल्प डेस्क के नव-निर्मित कार्यालय का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम में डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि साइबर हेल्प डेस्क के माध्यम से अब पीड़ितों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों में त्वरित सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे साइबर हेल्प डेस्क के शुभारंभ अवसर पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह,उप निरीक्षक सौरभ सिंह,उप निरीक्षक इंदुकांत पांडेय,उप निरीक्षक रवींद्र कुमार,उप निरीक्षक कुलदीप बैसला,अमित चौधरी,विनीत कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि साइबर हेल्प डेस्क के संचालन से साइबर अपराधों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आमजन को थाने के चक्कर काटने से राहत मिलेगी और समय रहते कार्रवाई संभव हो सकेगी।
























