Kanpur News : नशे के अवैध कारोबार को सीज करने उतरे तेज तर्रार एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके

Kanpur News : बीते कई हफ्तों से लगातार कानपुर के पाश इलाके स्वरूप नगर के युवाओं को नशे की बुरी लत लगाने वाले अवैध हुक्का पार्लर की शिकायते लगातार अधिकारियों तक पहुंच रही थी आरोप लग रहे थे कि युवाओं और युवतियों को नशे का लती बनाया जा रहा तेज ध्वनि में गाने बजाए जाते है जिसे लोग परेशान होते है।

इन सभी जानकारियों की पुष्टि करने के बाद हाल ही में एडीसीपी के पद पर पदोन्नत हुए तेज तर्रार IPS सुमित सुधाकर रामटेके ने 4 सर्किल की फोर्स के साथ देर रात शराब बेचने वालो अवैध हुक्का पार्लर चलाने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जिसमें (लाइट आउट 2.0) पर अवैध हुक्का पार्लर चलता पाया गया जिसे नियमो का उल्लंघन करने के लिए सील कर दिया गया।

पुलिस ने सेंट्रल जोन के इस अवैध हुक्काबार से छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद कर जब्त कर लिया। मौके पर कई युवा नशे की हालत में मिले तो हुक्के के फ्लेवर तंबाकू आदि सामग्री भी पुलिस ने जब्त कर ली है। छापेमारी करने पुलिस को कैमरे में आते देख संचालक गौरव सिंह मौके से फरार हो गया था।

एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके ने सख्त चेतावनी दी है कि युवाओं को नशे की लत लगाने वाले संचालकों के खिलाफ यह अभियान पूरे शहर में लगातार ऐसे ही जारी रहेगा।