Yogendra Rana Arrest : सपा सांसद इकरा हसन के लिए आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राणा को मुरादाबाद पुलिस ने पुलिस से मारपीट करने के मामले मे गिरफ्तार कर लिया है। योगेंद्र राणा पर मुरादाबाद पुलिस ने एक युवक से पिस्टल दिखाकर वसूली करने के आरोप में FIR भी दर्ज की है।
योगेंद्र सिंह राणा ने सपा सांसद इकरा हसन के लिए बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुवे कहा कि हमे “इकरा हसन से निकाह कुबूल है” जिसके बाद काफी विवाद हुआ लेकिन इसकी गिरफ्तारी नही हुई थी।
योगेंद्र राणा की गिरफ्तारी के बाद करणी सेना के पदाधिकारियों में हिन्दू संगठनों पर अत्याचार किए जाने की बात कहते हुए योगी सरकार पर आरोप लगाया कि वोट हिन्दुओं के नामपर लिया जाता है और उसके बाद हमारे साथ ये सब होता है कोई विधायक कोई सांसद मदद नही कर रहा है।
योगेंद्र राणा पर पुलिस के साथ मारपीट करने के अलावा पिस्टल दिखाकर रंगदारी वसूलने जैसा गंभीर मामला भी मुरादाबाद में दर्ज हुआ है।
























