प्रयागराज की खुशबू निषाद ने लेबनान में रचा इतिहास, MMA चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Oplus_131072

Khushboo Nishad MMA Gold Medalist : उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की बेटी खुशबू निषाद ने लेबनान में आयोजित 2025 IMMAF एशियन MMA चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 47.6 किलोग्राम एटमवेट कैटेगरी में तजाकिस्तान की प्रतिद्वंदी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। फाइनल मुकाबले में खुशबू ने दमदार आक्रमण, मजबूत डिफेंस और बेहतरीन ग्राउंड-गेम दिखाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी और भारत का तिरंगा अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया।

Khusbhu Nishad Gold Medalist

खुशबू निषाद की यह जीत सिर्फ उनके परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का पल है। प्रयागराज में उनके घर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने उनकी इस उपलब्धि को ‘ऐतिहासिक जीत’ बताते हुए कहा कि खुशबू ने शहर का नाम दुनिया भर में रोशन किया है।

संघर्ष से खड़ी हुई चैंपियन।

खुशबू ने कम उम्र से ही मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू की थी। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और जज़्बे के दम पर राष्ट्रीय स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई। परिवार और कोच के सहयोग से खुशबू लगातार अपने कौशल को निखारती रहीं और आज उसी समर्पण ने उन्हें गोल्ड मेडल दिलाया।

भारत में MMA के लिए बड़ी जीत।

विशेषज्ञों का मानना है कि खुशबू की यह उपलब्धि भारत में MMA जैसे उभरते खेल को नई पहचान दिलाएगी। भारतीय महिला खिलाड़ियों के लिए भी यह प्रेरणादायक पल है कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर वे भी नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।

भव्य स्वागत की तैयारी।

खुशबू 13 दिसंबर को भारत लौट रही है उनके लौटने पर प्रयागराज में भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। खेल जगत से लेकर आम लोगों तक, हर कोई उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर गर्व महसूस कर रहा है। स्टेट मीडिया 24 चैनल की टीम की तरफ से हम देश की बेटी की बहुत बधाई और शुभकामनाएं देते है।