Tata Sierra Bookings: 16 दिसंबर से शुरू हो जाएगी टाटा सिएरा की बुकिंग्स,जाने क्या है खास

देश की गाड़ी Tata Sierra का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इसके लांच के बाद से ही लोग इसे खरीदने के लिए बुकिंग्स के ओपन होने का इंतजार कर रहे है फिलहाल टाटा ने लोगों का दिल रखते हुए 16 दिसंबर से ही इसकी बुकिंग्स ओपन करने का ऐलान कर दिया है।

तीन इंजन और 6 रंगों के विकल्प के साथ तैयार है सिएरा।

टाटा मोटर्स ने हाल ही टाटा की बेस्ट हाइप बनाने वाली टाटा सिएरा को रेट्रो-फ़्यूचरिस्टिक डिज़ाइन के साथ साथ नए इंटीरियर और दमदार फ़ीचर्स डालकर इतने कम दाम यानी मात्र 11.49 लाख के एक्स शो प्राइस पर लॉन्च किया है कि इसकी वजह से Tata Siera ने बाजार में आग लगा रखी है।

नई सिएरा स्मार्ट+, प्योर, प्योर+, एड्वेंचर, एड्वेंचर+, अकम्पलिश्ड और अकम्पलिश्ड+ के सात वेरीएंट्स में आती है। इसके साथ ही टाटा सिएरा तीन इंजन के विकल्प के साथ लॉन्च हुई है जिसमें पहला 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, दूसरा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और तीसरा 1.5-लीटर डीज़ल इंजन है। इस सबके साथ ही लोगों को मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रैंस्मिशन का विकल्प मिलता है। मतलब हर हाल में फायदा ही फायदा।

Tata Siera को “सिएरा प्योर ग्रे, प्रिस्टिन वाइट, अंडमान एड्वेंचर, मुन्नार मिस्ट, कुर्ग क्लाउड्स और बंगाल रूज” केसहित छह रंगों के विकल्पों के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है।

बेस्ट है Tata Siera का सुरक्षा टेस्ट।

Tata Siera पिछली टाटा मोटर्स की कारों की तरह ही इस बार भी सुरक्षा मानकों को बरकरार रखकर आगे बढ़ रही है टाटा ने टेस्ट के दौरान दो Tata Siera को एक दूसरे से टकरा कर ये साबित कर दिया कि वो हमारी जान की कितनी परवाह करती है।