Site icon Statemedia24

बजरंग पार्क की खरीद पर जांच, डीएम ने गठित की तीन सदस्यीय कमेटी

Bajrang Park kanpur

प्रतीकात्मक तस्वीर

Kanpur Bajrang Park News: कानपुर के विनायकपुर स्थित बजरंग पार्क की खरीद-फरोख्त को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी कानपुर नगर ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी पार्क की जमीन की बिक्री, सोसायटी की वैधता और नियमों के पालन की जांच करेगी।

डीएम के आदेश पर शुरू हुई जांच।

जिलाधिकारी को सोसायटी से जुड़े लोगों द्वारा शिकायत दी गई थी, जिसमें बजरंग पार्क की जमीन बेचने और नामांतरण को लेकर सवाल उठाए गए थे। शिकायत के बाद डीएम ने तत्काल प्रभाव से जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

जांच कमेटी में कौन-कौन शामिल।

गठित की गई कमेटी में— अपर जिलाधिकारी (भूमि ) केडीए सचिव आवास अधिकारी (कोऑपरेटिव)
शामिल हैं। यह समिति पूरे मामले की बिंदुवार जांच कर विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी।

सोसायटी की वैधता पर भी सवाल।

जांच में यह भी देखा जाएगा कि जिस हाउसिंग सोसायटी ने बजरंग पार्क की जमीन बेची, वह कानूनी रूप से वैध थी या नहीं। इसके साथ ही यह जांच भी होगी कि पार्क की जमीन पर किसी तरह का अवैध निर्माण या नियमों के खिलाफ नामांतरण तो नहीं किया गया।

धारा 66 के तहत होगी जांच।

कोऑपरेटिव विभाग द्वारा पहले ही सोसायटी से जुड़े मामलों की जांच के लिए सहकारी अधिनियम की धारा 66 के तहत आदेश दिए जा चुके हैं। अब डीएम स्तर पर गठित कमेटी इस पूरे प्रकरण की नए सिरे से समीक्षा करेगी।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल।

बजरंग पार्क मामले में महापौर से जुड़े लोगों की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। क्षेत्रीय लोगो ने आरोप।लगाए है कि महापौर के बेटे ने गलत तरीके से ये जमीन बेची है। फिलहाल जांच के दौरान यह स्पष्ट किया जाएगा कि पार्क की जमीन की बिक्री में किसी तरह की अनियमितता हुई या नहीं, जांच रिपोर्ट आने के बाद बड़ी कार्यवाही होने की संभावना है।

Exit mobile version