स्टेट मीडिया 24: उत्तरप्रदेश के मेरठ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां सुहागरात की सेज सजाए बैठी बीबी को पति छोड़कर फरार हो गया जिसके बाद परिजन बेहद परेशान है तो वहीं बीबी की रो रोकर बुरा हाल हो गया।
पूरा मामला मेरठ के सरधना का है जहां सुहागरात की रात दूल्हा मोहसिन घर से लापता हो गया। रात के एक बजे करीब घर में कम रोशनी की बात कहकर वो बल्ब लाने कि बात कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नही लौटा। इसी बीच सवेरे उसकी 2 बहनो की भी बारात आनी थी।
लेकिन दूल्हे के लापता होने से परिजन परेशान हो गए और अब सभी परिवारों में परेशानी का माहौल बन गया था लेकिन अब 4 दिन बाद जब उसका फोन खुला तो पुलिस ने उसे हरिद्वार से बरामद कर लिया है। इस बीच पुलिस 5 दिन तक उसे गंग नहर से लेकर खेत तक तलाश चुकी थी।
दूल्हे के गायब हो जाने के बाद परिवारजन दुल्हन को मायके को ले आए थे फिलहाल दूल्हे ने अबतक ऐसा क्यों किया इसके पीछे की वजह नही बताई है। लेकिन इस घटना ने फिर ये साबित कर दिया है कि शादी सोच समझकर और सही आदमी से ही की जाए।
























