Site icon Statemedia24

कीचड़ भरी सड़को से ग्रामीण परेशान,प्रधान से लेकर विधायक तक सुनने को नही है तैयार

कन्हैया कुमार। कानपुर देहात के मोहम्मदपुर गांव का मजरा भजनपुर आज भी अपनी बदहाल सड़कों और समस्याओं को लेकर पीड़ित है। ग्रामीणों के लिए कच्ची और पानी से भरी सड़के बड़ी मुसीबत बनी हुई है। बारिश के बाद यहां की सड़कें कीचड़ से भर जाती है।

जिससे आवागमन बेहद मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि कोई सुनवाई नहीं कर रहे, जिससे विकास से उनका मोहभंग हो रहा है।स्थानीय निवासियों ने बताया कि मजरा भजनपुर का मुख्य रास्ता सालों से कच्चा पड़ा है। बारिश होते ही घुटनों तक कीचड़ जमा हो जाता है, जिससे बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, महिलाएं रोजमर्रा के कामों में फिसलकर चोटिल हो जाती हैं, और बुजुर्गों का बाहर निकलना दूभर हो जाता है।

इसी कच्ची सड़क से होकर निकलते है ग्रामीण

लोग आगे बताते है कि “हमने ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक शिकायत की,विधायक से कहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, अधिकारी और जनता के प्रतिनिधि सुनने को तैयार नही है” इसलिए यहां के लिए एक ही बात कही जा सकती है कि विकास की योजनाएं कागजों पर तो हैं, लेकिन जमीन पर अभी कुछ भी नही दिखाई दे रहा।

 

Exit mobile version