Site icon Statemedia24

महिला हेल्प डेस्क बनी पति पत्नी को फिर से साथ लाने का जरिया,सालों का झगड़ा हो गया खत्म

कानपुर : पारिवारिक मामलो मे पुलिसिया काउंसलिंग बेहद कारगर साबित हो रही है इसे हर महीने हर साल सैकड़ों टूटने की कगार पर खड़े रिश्ते भी सुधर रहे है।

ऐसा ही एक मामला कानपुर के नौबस्ता थाना मे आया था जिसे महिला एसआई पूनम यादव और आरक्षी अर्चना सिंह देख रही थी। जानकारी के मुताबिक महीनों से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था मामला इतना बिगड़ गया था कि दंपत्ति साथ रहने को तैयार नही थे लेकिन पुलिसिया काउंसलिंग ने बात बना दी।

युवक को पत्नी के साथ हिंसा और किसी भी तरह का दुर्व्यवहार ना करने की हिदायद दी गई साथ ही पत्नी को हर पल पुलिस आपके साथ है इसका आश्वासन दिया गया महिला पुलिसकर्मियों ने जीवन जीने की कुछ बेहतर बाते बताई और उसके बाद दोनों पति पत्नी हंसी खुशी साथ रहने को राजी हो गए।

Exit mobile version