स्टेट मीडिया 24: WWE सबसे बड़े और लोकप्रिय सुपरस्टार्स में शुमार जॉन सीना ने प्रोफेशनल रेसलिंग से सँन्यास लेने की घोषणा कर दी है। करीब दो दशकों से ज्यादा समय तक WWE रिंग पर राज करने वाले जॉन सीना के संन्यास के साथ ही रेसलिंग की दुनिया में एक ऐतिहासिक अध्याय समाप्त हो गया।
जॉन सीना ने अपने आखिरी मुकाबले के बाद WWE यूनिवर्स को संबोधित करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि वह नई पीढ़ी के रेसलर्स को आगे बढ़ने का मौका दें। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
शानदार रहा जॉन सीना का करियर।
जॉन सीना ने साल 2002 में WWE में डेब्यू किया था और बहुत कम समय में वह कंपनी का चेहरा बन गए।सीना ने अपने करियर में 17 बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रचा।वह “Never Give Up” स्लोगन के साथ युवाओं के लिए प्रेरणा बने।WWE के सबसे ज्यादा लोकप्रिय और कमाई करने वाले सुपरस्टार्स में शामिल रहे।रेसलिंग के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी उन्होंने बड़ी पहचान बनाई
फैंस के लिए भावुक संदेश।
आखिरी मैच के बाद जॉन सीना भावुक नजर आए। उन्होंने कहा “WWE और इसके फैंस ने मुझे मेरी पहचान दी। यह सिर्फ मेरा नहीं, हम सबका सफर था।”स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने खड़े होकर सीना को सलाम किया, वहीं सोशल मीडिया पर भी फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
संन्यास के बाद क्या करेंगे जॉन सीना?
हालांकि जॉन सीना ने रिंग से दूरी बना ली है, लेकिन WWE से उनका रिश्ता पूरी तरह खत्म नहीं होगा। माना जा रहा है कि वह आगे चलकर मेंटोर, एम्बेसडर या स्पेशल अपीयरेंस के जरिए WWE से जुड़े रह सकते हैं। इसके अलावा वह फिल्मों और अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी फोकस करेंगे।
दुनियाभर के फैंस में भावुक माहौल।
भारत समेत दुनिया भर में जॉन सीना के करोड़ों फैंस हैं। उनके संन्यास की खबर से फैंस भावुक हैं और उन्हें WWE का सबसे महान सुपरस्टार बता रहे हैं। जॉन सीना का संन्यास सिर्फ एक रेसलर का नहीं, बल्कि WWE के एक पूरे युग का अंत माना जा रहा है।



















