Indigo Crisis: हाल ही में इंडिगो एयलाइंस मे भारी गड़बड़ी के बाद हवाई यात्राओं पर किराया दोगुने से भी ज्यादा कर दिया गया था जिसे यात्रियों को मजबूरन इन्हें लेना पड़ रहा था। लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे आपदा को अवसर के रूप में इस्तेमाल करने वाला मामला बताकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी।
जिसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए देशभर में बढ़ाए गए हवाई किराए के दाम को सीमित करने का फैसला करते हुए नियमावली सहित हवाई फेयर का रेट कार्ड जारी कर दिया है। इस नियम के बाद अब घरेलू रूट्स पर इकोनमी क्लास के किराए की ऊपरी लिमिट 7500 से 18,000 के बीच होगी इसे ज्यादा किराया लिया तो कार्यवाही की जाएगी।

अफसरों ने बताया कि इंडिगो एयलाइंस 60% से ज़्यादा मार्केट शेयर कवर करती है जिसके कारण जब इसकी हजारों फ्लाइट्स कैंसल हुई तब अन्य एयरलाइंस ने इस मौके का फायदा उठाते हुए किराया बढ़ा दिया था जिसे नियंत्रण में करने के लिए जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है।
सरकारी तंत्र ने बताया कि ऐसा किराया नियंत्रण सिस्टम पहले भी कोविड महामारी के समय लागू किया गया था. बाद में जब मांग सामान्य हो गई तो इसे 2022 में खत्म कर दिया गया था।
























