कानपुर: गर्मियों की शुरुवात के साथ ही शहर मे मानकों को ताक पर रख अवैध रूप से स्विमिंग पूल्स चलाने का धंधा खूब फल फूल रहा है, जहां घंटों के हिसाब से भारी भरकम चार्जेस लिए जाते है तो वही सुरक्षा के नामपर कुछ भी नही मिलता। नॉन हाइजीनिक किचेन्स से लेकर बाथरूम तक के हाल बेहाल है।
महिलाओं बच्चों के लिए ऐसे पूल्स मुसीबत का सबब बनते जा रहे है। कोरिया चौकी से चंद दूरी पर इसी तरह कृष्ण फन पार्क के नाम से एक स्विमिंग पूल शुरू किया गया है जहां आए दिन युवतियों के साथ बदसलूकी होती है मारपीट की घटनाएं हो रही है जो किसी दिन एक बड़ी घटना का रूप ले सकती है।
यहां नहाने वालो की शिकायत है कि सुरक्षा की दृष्टि से ना ही CCTV कैमरे है ना ही प्रशिक्षित महिला,पुरुष तैराक जो किसी भी अनहोनी की स्थिति में लोगों को बचा पाए , फिर भी ये पार्क छोटे बच्चों को धड़ल्ले से यहां बुला रहा, किचेन्स बिल्कुल अन हाइजैनिक हैं जहां का खाना खाकर कोई भी बीमार हो सकता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये पूल बिना आवश्यक मानकों और विभागीय अनुमति के संचालित किया जा रहा है, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। स्विमिंग पूल के संचालन के लिए आवश्यक NOC, फायर सेफ्टी व्यवस्था, पानी की शुद्धता और सुरक्षा मानकों की जांच होनी चाहिए।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित विभाग मौके पर जांच करें और यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाए तो पूल को तत्काल बंद कराया जाए।



















