कानपुर पुलिस पर एक बार फिर आरोपी से मिलकर चौकी के भीतर बुजुर्ग को पीटने का गंभीर आरोप लगा है पूरा मामला पनकी थाना अंतर्गत रतनपुर चौकी से जुड़ा हुआ है जहां कपली गांव के रहने वाले बुजुर्ग सरवन कुशवाहा और गांव के ही उत्कर्ष मौर्य के बीच मामूली कहासुनी के बाद उत्कर्ष की तहरीर पर पुलिस ने बुजुर्ग को चौकी ले जाकर डंडे और कई थप्पड़ मारे इस घटना को करने वाले पुलिसकर्मी का नाम विनोद यादव बताया जा रहा है।
इतना ही नही मारपीट के बाद मामले पर पीड़ित बुजुर्ग से जबरन एक समझौता लिखवाकर चौकी से ही ये कहकर छोड़ दिया गया कि अगली बार जेल भेज दिया जाएगा।
इस घटना के बाद से ही आरोपी उत्कर्ष बुजुर्ग को अपमानित कर रहा है और रोककर आगे भी इसी तरह की कार्यवाही करवाने की बात कहकर उनके मानसिक रूप से परेशान करने पर तुला हुआ है, इसी बाबत बीते दिन पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से मिलकर घटना की जानकारी दी है जिसपर उन्हें कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
नमस्कार ( @kanpurnagarpol )
बीती 17 फरवरी 2026 को पनकी की रतनपुर चौकी अंतर्गत निवास करने वाले बुजुर्ग “देवीदीन कुशवाहा” को गांव के ही छोटू मौर्य ने जो कि खनन का काम करता है उसने मामूली विवाद के बाद चौकी में बुजुर्ग को बंद करवा के दरोगा “विनोद यादव” से पिटवा दिया.!
डराकर जबरन… pic.twitter.com/wD37Pc5uaY
— Gaurav kushwaha Journalist (@upwalegaurav) February 20, 2026
आपको बताते चले कि आरोपी उत्कर्ष मौर्य पर अवैध खनन करने का आरोप है पीड़ित बताते है कि उसकी गाड़ियों चलती है जिसके कारण पुलिस चौकी में उसका पैसा जाता है उठना बैठना है महज इसी कारण पुलिस ने पीड़ित पर ही अनावश्यक बल प्रयोग कर उन्हें अपमानित करने का काम किया है। पीड़ित बुजुर्ग ने इस मामले पर राज्य मानवाधिकार में भी शिकायत दर्ज कराई है।
























