Fatehpur News : उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था इन दिनों बेपटरी नजर आ रही है क्योकि बेहद गंभीर पुलिसिंग के दावो के बावजूद आये दिन हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराध पुरे प्रदेश को डर के माहौल में जीने को मजबूर कर रहे है, ताजा मामला यूपी के फतेहपुर जनपद के खागा क्षेत्र का है जहा मंगेतर के साथ घुमने गई युवती के साथ 3 युवको ने मंगेतर को बंधक बना युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया और विडियो बनाया वायरल करने की धमकी देकर UPI के माध्यम से पैसे भी वसूल लिए.!
शिकायती पत्र के मुताबिक 24 अप्रैल 2026 को युवती अपने मंगेतर के साथ खागा क्षेत्र में घुमने गई थी आरोप है की मंगेतर सडक किनारे गाडी खड़ी करके लघुशंका के लिए चला गया उसी दौरान वहा दो युवक आ गए जिन्होंने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी मंगेतर के आने पर उन्हें डराया धमकाया जमकर पिटाई की जंगल में ले जाकर मंगेतर को बंधक बना लिया फिर युवती से दुष्कर्म किया और विडियो बनाकर जबरन पैसे भी वसूले.!
यूपी के फतेहपुर मे पति को बंधक बना पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को बेखौफ अपराधियों ने अंजाम दिया और फरार हो गए.!
घटना को आज 3 दिन हो गए है लेकिन अबतक फतेहपुर की “खागा” पुलिस खाक छान रही है एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नही कर पाई है.!
उत्तरप्रदेश की कानून व्यवस्था इस वक्त… pic.twitter.com/RlBzrvjJaM
— Gaurav kushwaha Journalist (@upwalegaurav) April 27, 2026
लगभग 3 घंटे तक ये सब होता रहा फिर पुलिस के पास जाने पर विडियो वायरल करने की धमकी देकर उन्हें छोड़ दिया गया अगले दिन जब दोनों थाने पहुचे तो थानेदार ने कोई सुनवाई नही की जिसके बाद इसके बाद वो एसपी कैंप ऑफिस पहुंचे और शिकायत की. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने जांच के आदेश दे दिए.!
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया की मामले पर मुकदमा पंजीक्रत कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है तीसरे की तलाश जारी है, पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की गई, जिसमें घटना सही पाई गई. थाना स्तर पर कार्रवाई न होने पर खागा कोतवाल को लाइन हाजिर किया गया,एक आरोपी बबलू अभी भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है. पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.!



















