Online Khatauni Certified Copy : अगर अबतक आप खतौनी (Khatauni) की प्रमाणित प्रति लेने के लिए वकील साहब को कहते है बार बार कचहरी तहसील परिसर के चक्कर काटते थे तो अब रुक जा इए क्योंकि अब आपको घर बैठे ही कुछ मिनटों के अंदर खतौनी की प्रमाणित प्रति मिल जाएगी।
योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की करोड़ो नागरिकों को राहत देते हुए अब खतौनी की प्रमाणित प्रति को ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। अब आपको खतौनी की प्रमाणित प्रति के लिए चक्कर नही काटने पड़ेंगे। इसे प्राप्त करने के लिए आपको किसी कैफे जाना होगा या आप फोन या लैपटॉप से भी इसे प्राप्त कर सकते है।
राजस्व विभाग की इस नई डिजिटल व्यवस्था के तहत विभाग के आधिकारिक पोर्टल upbhulekh.gov.in या bor.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर लॉगिन करने के बाद खतौनी की नकल विकल्प का चयन करना होगा।
इसके बाद जिला, तहसील और गांव की जानकारी भरकर संबंधित गाटा संख्या चुननी होगी। निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करते ही खतौनी की प्रमाणित प्रति तुरंत डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगी। यह सेवा 24 घंटे संचालित है, जिससे नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी इसका लाभ उठा सकते हैं।



















