कानपुर। देशभर में आजादी के पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिला। इसी क्रम में सर्व कल्याण झांकी कलाकार समिति (रजि०) द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कानपुर दक्षिण के पिपौरी स्थित समिति कार्यालय रंगोली गेस्ट हाउस में भव्य झण्डारोहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संरक्षक एवं अधिवक्ता शुभम् भट्ट जी द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में मौजूद समिति के पदाधिकारियों एवं कलाकारों ने देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीतों की भी शानदार प्रस्तुतियां हुईं। उन्नाव की धरती से विशेष रूप से पधारे गायक मोहन गुप्ता जी ने अपनी मधुर एवं ओजपूर्ण आवाज में देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया और उपस्थित कलाकारों एवं पदाधिकारियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। देशभक्ति गीतों ने स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

ध्वजारोहण के उपरांत समिति द्वारा संरक्षक “शुभम् भट्ट” जी का माला पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कलाकारों एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में देश की आजादी का संदेश देने के लिए पिंजरे में बंद पक्षी को आजाद कर स्वतंत्रता का प्रतीकात्मक संदेश दिया गया, वहीं आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसके साथ ही समिति द्वारा हाल ही में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक राहुल राज जी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला, पटका, प्रमाण पत्र एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए संगठन को और मजबूत एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कानपुर नगर, कानपुर देहात, लखनऊ, अयोध्या सहित विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में कलाकार एवं समिति के पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए। कलाकारों की भारी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
समिति द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए शिवगोपाल शुक्ला जी को सचिव,कनपुरिया एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के प्रधान सम्पादक शोभित पाण्डेय जी को सह मीडिया प्रभारी तथा बऊवा तिलकधारी जी को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया।
वहीं लकी महाकाल एवं गौरव महादेवा जी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। योगेश रिया, आकाश खोटे, सोनू महाकाल एवं अंकित नटराज जी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
इसके अलावा ईशू तिलकधारी जी को क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। वहीं मोहित छलिया, गौरव बालाजी, अरुण तूफानी, आनंद नटराज, रणवीर नटराज, शिवा कालिका, विजय तूफानी एवं टीटू तिलकधारी जी को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में वैभव श्रीवास्तव जी को क्षेत्रीय महामंत्री, पुखरायां, कानपुर देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान के दौरान समिति के सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से उद्घोष कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान संगठन की एकजुटता और नई जिम्मेदारियों को लेकर पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सर्व कल्याण झांकी कलाकार समिति का उद्देश्य कलाकारों को एकजुट करना, उनके हितों के लिए कार्य करना तथा भारतीय कला, संस्कृति एवं धार्मिक झांकियों की परंपरा को आगे बढ़ाना है। आने वाले समय में समिति को और अधिक मजबूत करने तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संगठन का विस्तार करने के लिए विशेष रूप से कार्य किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर आयोजित झण्डारोहण एवं सम्मान समारोह ने जहां देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया, वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान के माध्यम से संगठन में नई ऊर्जा और नई जिम्मेदारियों की शुरुआत भी की।
देशभक्ति गीतों, झण्डारोहण, सम्मान समारोह और कलाकारों की मौजूदगी से सजा यह कार्यक्रम सभी के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम का समापन देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि की कामना के साथ हुआ।



















