कानपुर: दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों और युवाओं के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने से पहले ही सुबह सवेरे ही घाटमपुर के पतारा ब्लॉक से तीन बार की ब्लाक प्रमुख मीना संखवार को पुलिस ने नजरबंद कर दिया।
उन्होंने कहा कि मेरे निवास पर पुलिस तैनात कर मुझे नज़रबंद कर दिया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार लोकतांत्रिक आवाज़ों से भयभीत है।
इस दौरान पुलिस प्रशासन को हमारी ओर से राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही कहा कि हम समाजवादी साथी न डरेंगे, न झुकेंगे। संविधान, लोकतंत्र तथा छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में हमारा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।



















