कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्जी मुकदमा लिखवाकर उगाही करने वाले गिरोह से पीड़ित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक ने पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत की है!
आरोप है कि हनुमंत विहार क्षेत्र अंतर्गत से हिस्ट्रीशीटर विजय सिंह उसका साथी अनुज सिंह और इनकी सरगना कल्ली देवी लगातार पीड़ित का मानसिक रूप से शोषण कर रहे है!
प्लाट बेचने के 9 दिन बाद वसूली के उद्देश्य से लिखवाया मुकदमा,पुलिस आयुक्त से शिकायत, जांच के निर्देश.!
कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत फर्जी मुकदमा लिखवाकर उगाही करने वाले गिरोह से पीड़ित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवक ने पुलिस आयुक्त से मिलकर शिकायत… pic.twitter.com/I1Am1zWphB
— Gaurav kushwaha Journalist (@upwalegaurav) August 8, 2026
आरोपियों ने एक फर्जी रजिस्ट्री करवाकर पीड़ित के प्लॉट पर कब्जा करना चाहा लेकिन जब वो इस प्रयास में असफल हो गये तब उन्होंने बीती 20 जून को प्लॉट किसी अन्य को बेंच दिया और प्लाट बेचने के 9 दिन बाद एक फर्जी घटना दिखाकर पीड़ित आयुष साहू उसकी वृद्ध मां वृद्ध पिता समेत अन्य लोगों पर पुलिस को गुमराह कर मुकदमा लिखवा दिया है!
मामले पर पीड़ित ने आज पुलिस आयुक्त से मिलकर इस गिरोह की शिकायत की है और इनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित ने बताया कि अधिकारियों ने उनकी बातें सुनी तथ्य समझे और इस मुकदमे की जांच के आदेश दिए है!
गैंग की सरगना कल्ली देवी ने ये आरोप लगाया है कि दिनांक 29 जून को वो अपने दामाद के प्लाट पर चल रहे काम को रुकवाने पहुंची थी जहां उसके साथ अभद्रता की गई रंगदारी मांगी गई साथ ही साथ डराया धमकाया गया लेकिन सच ये है कि कल्ली देवी के दामाद ने उस प्लॉट को इस घटना के 9 दिन पहले ही बेंच दिया था.!

कल्ली देवी समेत उसके साथियों ने पुलिस से प्लॉट को बेंच दिए जाने वाला तथ्य छुपाया और पीड़ित पर मुकदमे का दबाव बनाकर वसूली करने के उद्देश्य से लगातार प्रयासरत रहे जब इन्हें पैसा नही मिला तब इनके द्वारा पुलिस को गलत सूचना देते हुए ये फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है!

मामले पर पुलिस आयुक्त ने जांच कर विस्तृत रिपोर्ट की मांग की है,पीड़ित का कहना है कि वो इस मामले पर आरोपियों के विरुद्ध फर्जी मुकदमा दर्ज करवाने के मामले में जो भी कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्यवाही बनती है वो करेंगे और किसी हाल में इन आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा.!



















