कानपुर – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से शहर के गौरव पाल को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव बनाया गया। गौरव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद उनको ये प्रदेश सचिव बनाया गया। गौरव ने बताया कि पार्टी के प्रति लगातार लगनशीलता और संघर्षशीलता के चलते उनको ये पद मिला है।
प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर गौरव पाल ने कहा कि पार्टी के छोटे कार्यकर्ता को प्रदेश सचिव बना कर जो सम्मान दिया उसका पूरी लगन से निर्वहन किया जाएगा समाजवादी पार्टी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के नीतियों,विचारों को जन-जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करते हुए 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।



















