कानपुर। शहर के शिवकटरा क्षेत्र स्थित एक होटल में कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित किए जाने के आरोपों ने इलाके में चर्चा तेज कर दी है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें कथित तौर पर कुछ युवक एक व्यक्ति से वीडियो कॉल के जरिए लड़कियों के बारे में जानकारी और उनके रेट पूछते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में दूसरा व्यक्ति वीडियो कॉल के जरिए लड़कियों को दिखाते हुए होटल में बुलाने की बात करता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो को लेकर होटल ड्रीम पैलेस का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, स्टेट मीडिया 24 इन वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में इस तरह की कथित गतिविधियों के चलते आसपास का माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुलेआम सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है -!
होटल ड्रीम पैलेस इस अय्याशी के अड्डे का महीनों से केंद्र बना हुआ है -!
चकेरी के शिवकटरा क्षेत्र में बने इस होटल में ये खेल बिना किसी कानूनी डर के संचालित होता है -!
इस केंद्र के संचालक शुक्ला का… pic.twitter.com/25pZkZIQlI
— Gaurav kushwaha Journalist (@upwalegaurav) September 25, 2026
वहीं, मामले के सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने वायरल वीडियो और लगाए जा रहे आरोपों की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों की ओर से पुलिस की कथित मिलीभगत के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस की तरफ से अब तक किसी ठोस कार्यवाही की बात सामने नही आई है।



















