बाघराय/प्रतापगढ़। थाना बाघराय क्षेत्र के अंतर्गत रास्ते के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आवागमन के लिए रास्ते की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण वीरेंद्र मिश्रा का कहना है कि रास्ते के निर्माण को लेकर काफी समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से रास्ते का निर्माण कराने की मांग की है।
वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनके यहां शादी-विवाह का कार्यक्रम भी होना है, ऐसे में रास्ते की समस्या के कारण परिवार और आने वाले मेहमानों को परेशानी होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द रास्ते का निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।
इस दौरान वीरेंद्र मिश्रा, राजधर मिश्रा, शिवपूजन मिश्रा, सत्यम मिश्रा, प्रधान मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या के शीघ्र समाधान की गुहार लगाई।



















