कानपुर। एल्विश यादव के हालिया शो के बाद अब शहर में अंजली अरोड़ा Anjali Arora के नगाड़ा नाइट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 15 अक्टूबर को लाजपत भवन, मोतीझील में होने वाले इस आयोजन को लेकर युवाओं और अंजली के फैंस के बीच खासा क्रेज नजर आ रहा है।

आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम के ज्यादातर पास बुक हो चुके हैं और ऑनलाइन अब कुछ ही टिकट उपलब्ध हैं। ऑफलाइन पास भी सीमित संख्या में बचे हैं। टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए आयोजकों का कहना है कि आखिरी समय तक इंतजार करने वालों को पास मिलने में परेशानी हो सकती है।
अंजली अरोड़ा की सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और डांडिया-गरबा के माहौल को देखते हुए इस कार्यक्रम को शहर के चर्चित आगामी एंटरटेनमेंट इवेंट्स में गिना जा रहा है। 15 अक्टूबर की शाम लाजपत भवन में संगीत, डांडिया और गरबा के साथ अंजली अरोड़ा की मौजूदगी कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगी।



















