शातिर अपराधी सोनू तोमर जिला बदर,कानपुर पुलिस ने 3 माह के लिए जिले से निकाला

Oplus_131072

कानपुर: कानपुर के अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कानपुर के जरौली निवासी शातिर अपराधी सोनू तोमर को तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।

आम लोगों में था दहशत का माहौल।

पुलिस के मुताबिक सोनू तोमर क्षेत्र में लगातार घूम-घूमकर लोगों को डरा-धमका रहा था। उसकी हरकतों से आमजन में भय का माहौल था। उसपर अभी हाल ही में 57 लाख की धोखाधड़ी करने और पीड़ित को डराने धमकाने का मामला दर्ज हुआ था इसके साथ ही इस आरोपी पर 6 गंभीर मामलो में मुकदमे दर्ज है। पुलिस का कहना है कि उसके खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने की शिकायतें भी मिल रही थीं।

कानपुर दक्षिण पुलिस उपयुक्त ने अपराधियों पर कार्यवाही के क्रम में ऐसे अपराधियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिला बदर की कार्रवाई की संस्तुति की है। सक्षम प्राधिकारी के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी को तीन माह के लिए जनपद कानपुर नगर की सीमा से निष्कासित कर दिया।

सीमा में दिखने पर होगी सख्त कार्रवाई।

संबंधित जिलाबदर के मामले में ऐसे अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला बदर किए गए अपराधी के जनपद की सीमा में दिखाई देने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।