MG Hector Tomahawk Launch : 517 KM रेंज, 1100 KM से ज्यादा का दावा,कीमत और फीचर्स जानकर चौंक जाएंगे

MG-Hector-Tomahawk-EV
MG-Hector-Tomahawk-EV

MG Hector Tomahawk Launch । JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी नई MG Hector Tomahawk को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे दो इलेक्ट्रिफाइड पावरट्रेन—पूरी तरह इलेक्ट्रिक (EV) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV)—के साथ पेश किया है। खास बात यह है कि जहां Hector Tomahawk EV एक चार्ज में 517 किलोमीटर तक की रेंज का दावा करती है, वहीं PHEV वर्जन फुल टैंक और फुल चार्ज पर 1100 किलोमीटर से ज्यादा की संयुक्त रेंज देने का दावा करता है।

कीमत कितनी है?

MG Hector Tomahawk EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.49 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के तहत इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये + 4.90 रुपये प्रति किलोमीटर बैटरी रेंटल है। EV के तीन प्रमुख वेरिएंट हैं और 5-सीटर व 7-सीटर कॉन्फिगरेशन उपलब्ध हैं।

Hector Tomahawk PHEV की कीमत 25.69 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि BaaS विकल्प में इसे 21.79 लाख रुपये + 3.20 रुपये प्रति किलोमीटर के बैटरी रेंटल के साथ लिया जा सकता है। PHEV सिर्फ 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है।

EV में 517 KM की रेंज।

Hector Tomahawk EV में 69.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह एक बार चार्ज होने पर 517 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें 201 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर और 310 Nm का टॉर्क मिलता है। SUV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार करीब 8.2 सेकंड में पकड़ सकती है। 90kW DC फास्ट चार्जिंग से 30 से 80 प्रतिशत चार्ज करने में करीब 35 मिनट लगने का दावा किया गया है।

PHEV में पेट्रोल भी, इलेक्ट्रिक भी।

Tomahawk PHEV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh बैटरी पैक दिया गया है। यह SUV करीब 115 किलोमीटर तक केवल इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है और फुल टैंक व चार्ज के साथ इसकी कुल रेंज 1100 किलोमीटर से ज्यादा बताई गई है। इसमें Pure EV, Series, Parallel और Engine Direct जैसे चार ड्राइव मोड मिलते हैं।

फीचर्स में भी नहीं छोड़ी कोई कसर।

MG Hector Tomahawk में 15.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस चार्जिंग और डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

5 और 7 सीटर का विकल्प।

Tomahawk EV को 5-सीटर और 7-सीटर दोनों विकल्पों में पेश किया गया है, जबकि PHEV वर्जन 7-सीटर है। यानी MG ने इसे बड़े परिवार और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया है।

क्यों खास है Tomahawk?

MG Hector Tomahawk की सबसे बड़ी खासियत इसका दो अलग-अलग इलेक्ट्रिफाइड विकल्पों के साथ आना है। ग्राहक चाहें तो पूरी तरह इलेक्ट्रिक SUV चुन सकते हैं या फिर PHEV के जरिए शहर में इलेक्ट्रिक ड्राइविंग और लंबी दूरी के लिए पेट्रोल इंजन का विकल्प रख सकते हैं। कंपनी की नई ADAPT मल्टी-एनर्जी प्लेटफॉर्म पर आधारित यह SUV MG के भारतीय पोर्टफोलियो में एक अहम नया मॉडल है।