कट्टा लगाकर लूट को दिया अंजाम कानपुर का मामला

कानपुर। फजलगंज में बीती 13 अक्तूबर को ऑटो सवार को पीटकर उससे 25 हजार लूटने के इनामिया बदमाश गोविंदनगर के ब्लॉक-2 निवासी करन सिंह को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ में गिरफ्तार करने के बाद रविवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। डीसीपी सेंट्रल श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शातिर पर बर्रा, चकेरी, गोविंदनगर, नौबस्ता, फजलगंज में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से स्पोर्ट्स बाइक, तमंचा, कारतूस, 510 रुपये बरामद हुए। वह वारदात के बाद से उसने तीन मोबाइल सिम बदले।

उसकी लोकेशन पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, अमृतसर, लखनऊ में मिली। वह पकड़े जाने के डर से लगातार अपनी लोकेशन बदलता रहा। एक साल पहले उसने ऑटो सवार का कार चाकू से काटकर उसके साथ लूटपाट की थी।