Up News : करोड़ो खर्च कर हुई थी शादी,14 महीने बाद विवाहिता की मौत

उत्तरप्रदेश के ग्रेटर नोएडा मे विवाहिता की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया बताया जा रहा है की महज 14 महीने पहले ही ग्रेटर नोएडा थाना ईकोटेक-3 के जलालपुर गांव मे दीपिका की शादी ऋतिक के साथ हुई थी इस शादी मे लड़की वालो ने करीब 1 करोड़ रुपया खर्च किया था इस सब के बाद भी धूमधाम वाली शादी अब एक दर्दनाक अंत की कहानी बन गई.!

परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने छत से कूदकर जान दे दी. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. परिवार का कहना है कि शादी में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे और हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें खत्म नहीं हुईं.!

वो लगातार बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे कई बार समझाने के बावजूद वो नही माने और आखिर में उनकी बेटी को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा.!