कानपुर में डॉक्टरों का कमाल: 3 फीट लाठी शरीर के आर-पार, साढ़े 4 घंटे के ऑपरेशन से बची 19 साल के विशाल की जान।

कानपुर। कन्नौज के तिर्वा निवासी 19 वर्षीय विशाल गिल्ली-डंडा खेलते समय बाउंड्री से गिर गया। नीचे रखी करीब 7 फीट लंबी लाठी पेट के बाईं तरफ से घुसकर दाहिनी कांख तक पहुंच गई। करीब 3 फीट हिस्सा शरीर के अंदर था।

हालात इतने गंभीर थे कि लाठी को पहले ग्राइंडर से काटकर छोटा किया गया। इसके बाद वरिष्ठ सर्जन डॉ. बृजेश यादव और उनकी टीम ने करीब साढ़े चार घंटे तक मैराथन ऑपरेशन कर लाठी को एक-एक इंच बाहर निकाला और साथ-साथ क्षतिग्रस्त अंगों की मरम्मत करते रहे।

डॉक्टरों की सूझबूझ और त्वरित फैसले से विशाल अब खतरे से बाहर और स्वस्थ है। बताया जा रहा है कि करीब 25 साल बाद डॉक्टरों के सामने ऐसा दुर्लभ मामला आया।