कानपुर। शहर में मकान और प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद का एक मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने कुछ लोगों पर मकान का ताला तोड़ने, जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त FIR की प्रति के अनुसार, शिकायतकर्ता आयुष साहू पुत्र रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 7 अक्टूबर 2026 को वह अर्रा रोड स्थित अपने मकान पर सुबह करीब 10 बजे पहुंचा। आरोप है कि वहां मकान का ताला टूटा हुआ था और 8 से 10 लोग मकान के अंदर मौजूद थे।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसके साथ अभद्रता की मारपीट की घटना को अंजाम दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में मकान और प्लॉट पर जबरन कब्जा करने तथा ताला तोड़ने की बात भी कही गई है।
रजिस्ट्री को लेकर भी लगाया आरोप
शिकायतकर्ता का कहना है आरोपी कल्ली देवी वीके उर्फ विजय सिंह ,छुट्टन सिंह आदि प्लॉट को अपने जीजा का बताकर वहां गुंडई करने आते है लेकिन इनके जीजा रामू सिंह ने वो प्लॉट पहले ही बेंच दिया है अब सवाल ये उठता है कि जब वो प्लॉट अब इनके जीजा का बचा ही नहीं तब ये गुंडे किस अधिकार से वहां आते है।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी।
FIR में शिकायतकर्ता ने कल्ली देवी, छुट्टन सिंह, वीके सिंह सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों पर गंभीर आरोप लगाये है।



















