कानपुर। बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के कारण पक्षियों के लिए पेयजल की उपलब्धता एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। ऐसे समय में नव युवा संघ द्वारा पक्षियों एवं अन्य छोटे जीवों के लिए पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 10 जून 2026 को “वाटर बाउल वितरण एवं जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत लगभग 200 वाटर बाउल वितरित किए जाएंगे तथा नागरिकों को अपने घरों, छतों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी रखने हेतु प्रेरित किया गया। रुद्र का मानना है कि गर्मी के इस मौसम में पानी से भरा पात्र भी किसी पशु पक्षी के जीवन की रक्षा कर सकता है।
नव युवा संघ के युवाओं द्वारा लोगों को पर्यावरण संरक्षण, जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया गया। युवाओं का उद्देश्य केवल वाटर बाउल वितरित करना नहीं, बल्कि समाज में प्रकृति और जीवों के प्रति करुणा एवं उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना भी है।
नव युवा संघ युवाओं द्वारा संचालित एक सामाजिक पहल है, जो समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न अभियानों के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर रही है। युवाओं ने शहरवासियों से इस अभियान में सहभागिता कर पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करने की अपील की है। इस अभियान में रुद्र सैनी, वंश श्रीवास्तव, दिया श्रीवास्तव और हर्ष, अवनीश, अस्तित्व, ऋत्विक, अर्चित शामिल रहे


















