महंगाई की मार -अब से 12 की जगह मिलेगे केवल 4 सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर

महंगाई की मार : देशभर मे प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अबतक गरीब परिवारों को साल मे 12 सब्सडी वाले सिलेंडर दिए जाते थे लेकिन अब केंद्र सरकार ने पश्चमी देशो मे चल रहे युद्ध का हवाला देते हुए इन सिलेंडरो की संख्या घटाकर 4 कर दी है जो की गरीब परिवारों के लिए बड़ी मार साबित होने वाली है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश में 10.60 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गये हैं और अभी तक इनको साल में नौ सिलिंडर (300 रुपये प्रत्येक सिलिंडर पर सब्सिडी) पर दिये जाते थे लेकिन अब सरकार का कहना है की तेल मार्केटिंग कंपनियों पर सिलेंडर का दाम बढ़ाने के बाद भी बढ़ते बोझ को देखते हुए उन्हें ये करना पड़ा है उज्ज्वला और गैर-उज्ज्वला एलपीजी ग्राहकों को 700 रुपये प्रति सिलिंडर की सब्सिडी मिल रही है, जिसमे चार सिलिंडर 642 और बाकी के सिलेंडर 942 रुपये पर मिलेंगे।

पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की तरफ से होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव प्रवीण खनूजा ने बताया कि, ‘उज्ज्वला ग्राहक औसतन साल में 4-5 सिलिंडर ही इस्तेमाल करते हैं, लिहाजा साल में सब्सिडी वाले सिलिंडर की संख्या घटाने पर भी कोई खास फर्क नहीं होगा।।’