उत्तरप्रदेश: महज 23 साल की राधिका यादव की 13 अप्रैल को झांसी के विशाल यादव से शादी हुई थी विशाल की दो महीने पहले अचानक हार्ट अटैक पड़ने से मौत हो गई राधिका इस सदमे को बर्दाश्त नही कर पाई और पति की मौत के दो महीने बाद बीती 4 तारीख को उसने भी मौत को गले लगा लिया।
पुलिस को मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा “सबको मेरा प्रणाम, चरणस्पर्श..मैंने बहुत कोशिश की खुद को स्ट्रॉन्ग बनाने की, लेकिन मैं नहीं कर पा रही थी। हर दिन खुद को विश्वास दिलाना पड़ता है कि वो मेरे पास नहीं हैं, न ही लौटकर आएंगे। मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं कि मैं खुद को जीने के लिए मोटिवेट करूं।

भइया, आपने मेरे लिए वर्ल्ड का बेस्ट पार्टनर ढूंढा था, लेकिन मेरी ही किस्मत इतनी बुरी थी कि मेरी सारी खुशियां छीन ली गईं। दोनों दीदी से गुजारिश है कि रक्षाबंधन के दिन मेरे भाइयों को राखी जरूर बांध दिया करना। सबको सॉरी…
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया उधर राधिका के परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है भाई का कहना है कि 7 महीने पहले जीजा के जाने का गम अभी हल्का भी नही हुआ था कि अब बहन जीवनभर का गम दे गई!
























