कानपुर मे भोजन बैंक के बाद कपड़ा बैंक भी है। जी हा आप बिल्कुल सही पढ़ रहे है, सुभाष यूथ सोसाइटी एवं सुभाष सेना द्वारा सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए गरीबों के तन को ढकने के लिए कपड़ा बैंक की शुरुआत की है।

इस अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े वितरित किए गए, जिससे ठंड के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट आलोक मिश्रा पूर्व सयुक्त मंत्री लायर्स मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ संस्था के पदाधिकारियों के साथ कई गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।अतिथियों ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और जरूरतमंदों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य करती है।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कपड़ा बैंक का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों ने गर्म कपड़े प्राप्त किए और संस्था के प्रयासों के लिए आभार जताया।
























