उन्नाव में ED की बड़ी कार्रवाई: फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट अनुराग द्विवेदी के घर पर छापा

अनुराग द्विवेदी बेटिंग को अपनाने वाले युवाओं के लिए किसी यूथ आइकॉन की तरह है, उन्होंने हाल ही में अभी दुबई में बड़ा प्रोग्राम किया था जिसके बाद से वो एजेंसियों की नजर में है।

उन्नाव, 18 दिसंबर 2025: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को एक प्रमुख फैंटेसी क्रिकेट एक्सपर्ट अनुराग द्विवेदी के ठिकानों पर छापेमारी की है।

यह कार्रवाई नवाबगंज क्षेत्र में की गई और आय से अधिक संपत्ति तथा ड्रीम-11 प्लेटफॉर्म के जरिए कथित सट्टेबाजी से जुड़े मामले में हुई है।सूत्रों के अनुसार, ED की टीम ने अनुराग द्विवेदी के घर सहित कई स्थानों पर एक साथ रेड मारी।

आरोप है कि ड्रीम-11 के माध्यम से करोड़ों रुपये की अवैध सट्टेबाजी की जा रही थी, जिससे संबंधित जांच चल रही है। अनुराग द्विवेदी सोशल मीडिया पर फैंटेसी क्रिकेट टिप्स देने के लिए जाने जाते हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं।यह मामला ऑनलाइन फैंटेसी गेमिंग और सट्टेबाजी के बढ़ते विवादों के बीच सामने आया है। ED की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब कई राज्यों में ड्रीम-11 जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सट्टेबाजी के आरोप लग रहे हैं,जांच जारी है।