Unnao News : उत्तरप्रदेश के तमाम जिलों में किए जा रहे विस्तार के क्रम में सामाजिक संगठन अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा की जिला उन्नाव में नई कार्यकारिणी का आज गठन कर दिया गया। होटल रॉयल गैलेक्सी में कार्यकारिणी के गठन के साथ साथ मनोनयन पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्री दिनेश कुशवाहा जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उन्नाव जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह कुशवाहा जी के नेतृत्व में जिला कार्य कारिणी का गठन किया गया जिसमें जिला महामंत्री संदीप कुशवाहा जी एवं जिला कोषाध्यक्ष डा.आर. एन. कुशवाहा जी ने पद भार ग्रहण किया।
कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने शपथपूर्वक अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों में प्रदेश संगठन मंत्री श्री महादेव कुशवाहा जी , प्रदेश उपाध्यक्ष राम गोपाल कुशवाहा जी, जिला उपाध्यक्ष , अमित कुशवाहा जी, श्याम कुशवाहा जी, अखिलेश कुशवाहा जी, अंकित मौर्य जी, सुधीर कुशवाहा जी एवं नीरज कुशवाहा जी शामिल रहे।

इसके अतिरिक्त जिला संगठन मंत्री श्री किरण शंकर जी, विधानसभा अध्यक्ष सफीपुर अभिषेक कुशवाहा जी, नगर अध्यक्ष , अगम देव कुशवाहा जी, जिला मंत्री, अनिल कुशवाहा जी, कमलेश कुशवाह जी, प्रेम शंकर जी, राजीव कुशवाहा जी,जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ उमेश कुमार मौर्य जी एवं विधिक प्रकोष्ठ नीरज कुशवाहा जी , व्यापार प्रकोष्ठ , अरविन्द मौर्य जी सहित सभी पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सभी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अतिथियों मे डॉ..रविन्द्र कुशवाहा जी , सौरभ कुशवाहा जी, ज़ितेंद्र शाक्या जी , शिशिर कुशवाहा जी , अरुण कुशवाहा जी , स्वतंत्र कुशवाहा जी एवं पदाधिकारियों ने नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं प्रदान कीं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया।


















